Monday, 5 December 2016

रायपुर के लक्ष्मण का परफॉर्मेंस रौंगटे खड़े करने वाला : रणवीर-वाणी

वी.एन.एस. विशेष | 04 दिसम्बर 2016 00 लक्ष्मण का डांस देख उसके नाम से गूंज उठा पूरा शो
-रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। सोनी टीवी पर रविवार रात 8 बजे प्रसारित हुए सुपर डांसर शो में रायपुर के लक्ष्मण कुंभार (13) का डांस जिसने भी देखा वह लक्ष्मण को स्टैडिंग ओवेशन देने से नहीं चुका। परफॉर्मेंस के बाद फिर आज एक बार छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा (सबसे बढिय़ा) की गूंज उठी। अपनी आगामी फिल्म बेफिक्रे की प्रमोशन करने सोनी के सुपर डांसर में बतौर गेस्ट रणवीर सिंह ने कहा कि लक्ष्मण का परफॉर्मेंस रौंगटे खड़े करने वाला था, यह आज का सबसे बढिया परफॉर्मेंस था। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण का इंटरप्रिऐशन बहुत ही खुबसूरत था। इसी तरह वाणी कपूर ने लक्ष्मण के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लक्ष्मण का डांस सबसे बेहतरीन और एक्ट पसंदीदा था। लक्ष्मण का डांस बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे चुना गया। अब लक्ष्मण फिनाले से एक कदम दूर है। परफॉर्मेंस के बाद रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक वोटिंग लाइन शुरू है।
रायपुर के लक्ष्मण ने आज रात जिस एक्ट पर धमाके दार परफॉर्मेंस दी, यह एक्ट लक्ष्मण के रियल लाइफ के इर्द-गिर्द ही घूमता है। लक्ष्मण की रियल लाइफ में वह डांसर बनना चाहता है लेकिन उसके पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे और उसकी बहन पूजा कुंभार उसे डांसर बनने में साथ देती है तथा प्रोस्साहित करती है। ठीक आज ऐसा ही एक्ट देखने को मिला। सुपर डांसर के स्टेज में पॉल मार्कल (कोरियोग्राफर मुंबई) ने लक्ष्मण का बखूबी साथ दिया। एक्ट में दिखाया गया कि लक्ष्मण के परिवार में सभी डॉक्टर हंै और उसके पिता उसे भी डॉक्टर बनाना चाहते हैं, लेकिन लक्ष्मण डांसर बनना चाहता है। पॉल (लक्ष्मण के भाई का रोल) जाकर उसके पिता को कहता है कि मैंने तो अपनी पूरी जिंदगी डॉक्टरी में लगा दी अब लक्ष्मण को उसकी जिंदगी जीने दो, उसे डांसर बनने दो। उक्त एक्ट पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद पूरा शमां गूंजायमान हो उठा-लक्ष्मण कुंभार, लक्ष्मण कुंभार... ।
जज गीता मां ने कहा कि आज तक का सबसे क्लीन परफॉर्मेंस दिया है। पॉल से कहा कि आपके क्रिएट किए मोंमेट अब लक्ष्मण के हैं।
जज अनुराग दादा ने कहा कि बहुत अच्चा परफॉर्मेंस था, इस परफॉर्मेंस को देखकर रायपुर विल भी प्राउड एंड छत्तीसगढ़ विल बी प्राउड ऑन लक्ष्मण।
जज शिल्पा शेट्टी ने कहा कि स्लो मोशन में आपकी लैडिंग मुझे सबसे अच्छी लगी। आप अब तितली की तरह उड़ते हैं। आपका शो में अब तक का सबसे पॉवरफुल परफॉर्मेंस था। यह परफॉर्मेंस सुपर से भी ऊपर था।

No comments:

Post a Comment