00 फिनाले नहीं जीत पाया पर दिल जीतने में सफल रहा रायपुर का लक्ष्मण
रायपुर, (वीएनएस)। मैं बहुत खुश हूं, पहली बार पापा जब स्टेज पर आए उसी समय मैं जीत गया था। और सबसे बड़ी खुशी मुझे आज मिली जब मैंने पापा को अपनी पहली कमाई से जूते गिफ्ट किए। इतना कहते ही लक्ष्मण के साथ-साथ शो में मौजूद सभी की आंखें भर आई। भले ही फिनाले का ताज दित्या के सिर सजा लेकिन लक्ष्मण हार कर भी जीत गया। शानिवार रात सुपर डांसर के ग्रैण्ड फिनाले में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने वाले शायद कभी न भूला पाएं। लक्ष्मण जब अपनी ख्वाहिश पूरी कर रहा था तो उस लम्हें में सबकी आंखों में आंसू थे।
सुपर डांसर के स्टेज पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले रायपुर के लक्ष्मण के साथ फाइनल राउंड में 4 पार्टिसिपेंट्स दित्या (मुंबई), दीपाली (पुणे), योगेश (मथुरा), मासूम (गुवाहाटी) थे। ग्रैण्ड फिनाले में सबने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। सुपर डांसर का स्टार बनाने का फैसला जनता का था और जनता ने दित्या को सुपर डांसर का विजेता चुना। लक्ष्मण की हर बार की तरह कल रात भी जजेस ने दिलखोल कर तारीफ की। अनुराग दादा ने लक्ष्मण से कहा कि हर चुनौती को पार कर फिनाले के स्टेज पर आना ही सबसे बड़ी जीत है। लक्ष्मण के डिक्शनरी में इंपॉसिबल शब्द नहीं। जो फैसला आया वह अंतिम नहीं। सबने पहले हार को फेस किया है। शिल्पा की पहली फिल्म तो रिलीज ही नहीं हुई थी। खैर फैसला जो भी हो, विजेता तो विजेता होता है। पार्टी सब साथ में करेंगे। जज गीता मां ने कहा कि लक्ष्मण को स्टार बनने से कोई नहींं रोक सकता, वहीं शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हर पड़ाव में बस ग्रोथ ही दिखी। लक्ष्मण ने फिनाले में हीरो मूवी के सांग ख्वाबों के पन्ने में... में परफॉर्मेंस दी।
परफॉर्मेंस के बाद जब लक्ष्मण को पूछा गया कि कोई ऐसी ख्वाइश जिसे पूरा करना चाहते हो, के जवाब में लक्ष्मण ने कहा कि मैं और पापा किसी पार्टी में जाते हैं तो देखता हूं कि सभी जूते पहने होते हैं लेकिन पापा के पैरों में जूते नहीं होते। पापा रिक्शा चलाते हैं उनके पैरों में दर्द होता है, मैं चाहता हूं कि अपनी कमाई से पापा को जूते गिफ्ट करूं। बस इतना कहना था कि तुरंत स्टेज में लक्ष्मण की ख्वाइश पूरी हुई और लक्ष्मण ने अपनी कमाई से ही पिता को जूता पहनाकर ख्वाइश पूरी की। शो में मौजूद सभी लोगों की आंखें इस दृश्य को देखकर छलक आईं। पिता जमुना प्रसाद कुंभार ने कहा कि सीना चौड़ा हो गया यह देखकर। उन्होंने कहा आज मुझे लोग लक्ष्मण के नाम से जानने लगे हैं। मन लगाकर मेहनत करने से मुकाम हासिल होता है, वही काम कर दिखाया मेरे बेटे लक्ष्मण ने। फिर क्या एक बार फिर पूरे शो में गूंजा लक्ष्मण कुभांर... लक्ष्मण कुंभार। हार से रास्ते बंद नहगीं होते यह तो आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। अब अगले सीजन में लक्ष्मण यह रेखा जरूर पार करेगा ऐसा डांस विशेषज्ञों का कहना है।
Sunday, 18 December 2016
पहली बार पापा स्टेज पर आए उसी दिन जीत गया था : लक्ष्मण
...तो लक्ष्मण ऐसे बना सुपर डांसर
वी.एन.एस. विशेष | 10 दिसम्बर 2016 -रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। माता-पिता और गुरू के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है। व्यक्ति के पहले गुरू उसके माता-पिता होते हैं और दूसरे उसके शिक्षक। इन तीनों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से व्यक्ति हर कठिनाईयों को पार कर अपने मंजिल, अपने लक्ष्य को पा लेता है। सोनी टीवी में प्रसारित सुपर डांसर रियालिटी शो में भी शनिवार रात कुछ ऐसी ही दृश्य देखने को मिला। रायपुर के शंकरनगर स्थित शिवनगर बस्ती से निकलकर रिक्शा चालक के बेटे लक्ष्मण कुंभार (13) ने साबित कर दिया कि इस तरक्की में, मैं कैसे उन्हें भूला दूं, उस शख्स का साथ हमेशा मेरे साथ रहा। रायपुर से स्ट्रगल कर मुंबई पहुंचा लक्ष्मण आज शो के फाइनलिस्ट में खड़ा है। अब इंतजार बस फिनाले का है जब लक्ष्मण विजेता बनकर छत्तीसगढ़ और अपने प्रशंसकों को जीत का तोहफा देगा।
शनिवार रात 8 बजे प्रसारित सुपर डांसर शो में लक्ष्मण ने कुर्बान हुआ... गीत में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सबको खड़े होने के लिए मजबूर कर दिया। सारे जजेस ने उसे स्टैंडिंग ओवेशन दी। लक्ष्मण ने आज जो थीम एक्ट पर में नृत्य प्रस्तुत किया उसमें वह सही मायने में कुर्बा हुआ, जिन्होंने उसे सुपर डांसर बनाया। आज जब लक्ष्मण डांस कर रहा था तो ठीक पीछे स्क्रीन में उन लोगों की फोटो दिखाई गई जिनके कारण लक्ष्मण सुपर डांसर बना। एक फोटो उनकी माता श्रीमती जमुना कुंभार की थी। दूसरी फोटो उसके पिता सीताराम कुंभार तथा तीसरी फोटो उसके गुरू कोरियोग्राफर सुनील राव (रायपुर) की थी। इन्ही पर लक्ष्मण आज कुर्बा हुआ...। ज्ञात हो कि लक्ष्मण को उसकी माता की साथ हमेशा रहा लेकिन उसके पिता उसे पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाना चाहते थे। पहले उसके पिता उसके विरूद्ध थे परंतु अब उसके साथ मुंबई में पिछले तीन माह से साथ खड़े हैं और अपने बेटे के दृढ़ निश्चय के साथी हैं। लक्ष्मण के गुरू सुनील राव ने तो लक्ष्मण को सही मायने में सुपर डांसर बनाया। पिछले 6 वर्षों से सुनील, लक्ष्मण के सपनों में चार चांद लगा रहे हैं। लक्ष्मण अपने गुरू के सानिध्य में ही कठिन परिश्रम कर नृत्य विधा में माहिर हुआ और आज सबके दिलों में छा रहा है।
कुर्बा हुआ.... में परफॉर्मेंस देने के बाद जजेस ने तो लक्ष्मण को अपने पास बुलाकर उससे ही बजर उठवाया। जज गीता मां ने कहा कि अब फिनाले से बस एक कदम दूर हैं और जो देखना चाहते थे वही लक्ष्मण ने दिखाया। उन्होंने कहा कि आज के सारे स्टंट आउटस्टैंडिंग थे।
जज शिल्पा शेट्टी ने तो गीत गाकर कहा कुर्बा हुई... कुर्बा हुई... उन्होंने कहा कि इस परफॉर्मेंस के बाद तो आपको फाइनल में देखना चाहुंगी। लक्ष्मण ने आज स्टार की तरह परफॉर्मेंस दी। शिल्पा ने लीवर लक्ष्मण से ऊपर करवाया। शिल्पा शेट्टी ने लक्ष्मण तथा उसके कोरियोग्राफर पॉल (मुंबई) को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया।
जज अनुराग दादा ने कहा कि सड़क से बोतल उठाकर सुपर डांसर बनने तक का सफर, लक्ष्मण की यह कहानी करोड़ों-करोड़ों को प्रेरित कर सकती है। ही डिजर्व। आज के परफॉर्मेंस के बाद तो अब पॉल की परछाई नहीं केवल लक्ष्मण ही लक्ष्मण दिखाई दे रहा है। अनुराग दादा ने लक्ष्मण के पिता से भी चर्चा की। उन्होंने रायपुर में इन दिनों लक्ष्मण को विजेता बनाने के लिए किये जा रहे प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। लक्ष्मण के पिता ने उन्हें बताया कि रायपुर में सारे रिक्शा वाले बैनर, पोस्टर लगाकर लक्ष्मण को जीताने की अपील कर रहे हैं। इस पर अनुराग दादा ने थोड़ा मजाक भी किया कि जब वे रायपुर आएंगे तो रिक्शा वाले उनसे पैसे लेंगे तो लक्ष्मण के पिता ने नहीं कहा।

Monday, 12 December 2016
लक्ष्मण बढ़ा रहा है देश में प्रदेश का गौरव : डॉ. रमन सिंह
वी.एन.एस. विशेष | 08 दिसम्बर 2016 00 मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, देशवासियों से विजेता बनाने की अपील
00 सोशल मीडिया में कलेक्टर करेंगे अपील
- रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर के लक्ष्मण कुंभार को सोनी टीवी में प्रसारित सुपर डांसर शो का विजेता बनाने की अपील की है। उन्होंने लक्ष्मण के कोरियोग्राफर एवं गुरू सुनील राव (रायपुर) को भी स्टेज पर आमंत्रित कर वोट की अपील करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर का लक्ष्मण छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन कर रहा है। उन्होंने देश वासियों से लक्ष्मण को विजेता बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर इस रविवार को वोटिंग करने कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह बुधवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम में आयोजित युवा-संकल्प कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां यूथ कॉनक्लेव एवं सिविल सर्विसेस वर्कशाप का आयोजन किया गया तथा युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण कुंभार का सम्मान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया। हालांकि लक्ष्मण इस दौरान उपस्थित नहीं था क्योंकि वह मुंबई में है। लक्ष्मण का सम्मान उसके भाई पंकज कुंभार तथा गुरू सुनील राव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विधायक द्वय श्रीचंद सुन्दरानी और नवीन मारकण्डेय, छ.ग. कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्याम बैस, मार्कफेड के अध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
रायपुर कलेक्टर ओ.पी.चौधरी ने कहा कि लक्ष्मण को मेरी शुभकामनाएं हैं। लक्ष्मण बहुत अच्छा परफॉर्मेंस दे रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ को लक्ष्मण पर गर्व है और प्रदेश को पूरी उम्मीद है कि वह सुपर डांसर का खिताब जीतकर लौटेगा। कलेक्टर श्री चौधरी की लक्ष्मण के गुरू सुनील राव से चर्चा भी हुई। उन्होंने राव से कहा कि वे स्वयं प्रदेश व देश की जनता से लक्ष्मण को जीताने के लिए बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया में भी स्वयं वोटिंग की अपील करेंगे।
लक्ष्मण के गुरू व कोरियोग्राफर (रायपुर) सुनील राव ने वीएनएस से चर्चा में बताया कि कार्यक्रम के दौरान उनकी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा कलेक्टर ओ.पी.चौधरी से चर्चा हुई। उन्होंने लक्ष्मण को शुभकामनाएं दी है। सुनील ने बताया कि इस रविवार को अंतिम वोटिंग होगी, जिसके बाद इस रविवार तथा पिछले दो सप्ताह की वोटिंग को काउंट किया जायेगा। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वह सुपर डांसर के खिताब का हकदार होगा। बकौल सुनील, लक्ष्मण सुपर डांसर शो के टॉप-5 में खड़ा है। फिनाले में इन 5 प्रतिभाओं के मध्य खिताबी मुकाबला होगा। देश की जनता अपना मत देगी, इसी मत के आधार पर सुपर डांसर का विजेता तय होगा। लक्ष्मण को विजेता बनाने के लिए सुनील की पूरी टीम जुटी हुई है। सभी डोर-टू-डोर वोट की अपील कर रहे हैं।

Monday, 5 December 2016
रायपुर के लक्ष्मण का परफॉर्मेंस रौंगटे खड़े करने वाला : रणवीर-वाणी
वी.एन.एस. विशेष | 04 दिसम्बर 2016 00 लक्ष्मण का डांस देख उसके नाम से गूंज उठा पूरा शो
-रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। सोनी टीवी पर रविवार रात 8 बजे प्रसारित हुए सुपर डांसर शो में रायपुर के लक्ष्मण कुंभार (13) का डांस जिसने भी देखा वह लक्ष्मण को स्टैडिंग ओवेशन देने से नहीं चुका। परफॉर्मेंस के बाद फिर आज एक बार छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा (सबसे बढिय़ा) की गूंज उठी। अपनी आगामी फिल्म बेफिक्रे की प्रमोशन करने सोनी के सुपर डांसर में बतौर गेस्ट रणवीर सिंह ने कहा कि लक्ष्मण का परफॉर्मेंस रौंगटे खड़े करने वाला था, यह आज का सबसे बढिया परफॉर्मेंस था। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण का इंटरप्रिऐशन बहुत ही खुबसूरत था। इसी तरह वाणी कपूर ने लक्ष्मण के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लक्ष्मण का डांस सबसे बेहतरीन और एक्ट पसंदीदा था। लक्ष्मण का डांस बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे चुना गया। अब लक्ष्मण फिनाले से एक कदम दूर है। परफॉर्मेंस के बाद रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक वोटिंग लाइन शुरू है।
रायपुर के लक्ष्मण ने आज रात जिस एक्ट पर धमाके दार परफॉर्मेंस दी, यह एक्ट लक्ष्मण के रियल लाइफ के इर्द-गिर्द ही घूमता है। लक्ष्मण की रियल लाइफ में वह डांसर बनना चाहता है लेकिन उसके पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे और उसकी बहन पूजा कुंभार उसे डांसर बनने में साथ देती है तथा प्रोस्साहित करती है। ठीक आज ऐसा ही एक्ट देखने को मिला। सुपर डांसर के स्टेज में पॉल मार्कल (कोरियोग्राफर मुंबई) ने लक्ष्मण का बखूबी साथ दिया। एक्ट में दिखाया गया कि लक्ष्मण के परिवार में सभी डॉक्टर हंै और उसके पिता उसे भी डॉक्टर बनाना चाहते हैं, लेकिन लक्ष्मण डांसर बनना चाहता है। पॉल (लक्ष्मण के भाई का रोल) जाकर उसके पिता को कहता है कि मैंने तो अपनी पूरी जिंदगी डॉक्टरी में लगा दी अब लक्ष्मण को उसकी जिंदगी जीने दो, उसे डांसर बनने दो। उक्त एक्ट पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद पूरा शमां गूंजायमान हो उठा-लक्ष्मण कुंभार, लक्ष्मण कुंभार... ।
जज गीता मां ने कहा कि आज तक का सबसे क्लीन परफॉर्मेंस दिया है। पॉल से कहा कि आपके क्रिएट किए मोंमेट अब लक्ष्मण के हैं।
जज अनुराग दादा ने कहा कि बहुत अच्चा परफॉर्मेंस था, इस परफॉर्मेंस को देखकर रायपुर विल भी प्राउड एंड छत्तीसगढ़ विल बी प्राउड ऑन लक्ष्मण।
जज शिल्पा शेट्टी ने कहा कि स्लो मोशन में आपकी लैडिंग मुझे सबसे अच्छी लगी। आप अब तितली की तरह उड़ते हैं। आपका शो में अब तक का सबसे पॉवरफुल परफॉर्मेंस था। यह परफॉर्मेंस सुपर से भी ऊपर था।

Tuesday, 22 November 2016
रायपुर में विराजते हैं `बीकानेर` के `कोडमदेसर भैरव`
00 सात्विक मदिरा (सोमरस) का लगता है भोग
-रविशंकर शर्मा
रायपुर,(वीएनएस)। राजस्थान के बीकानेर से महज 30 किलोमीटर दूर कोडमदेसर गांव के लाल भैरव यहां राजधानी के बुढ़ापारा स्थित बुढेश्वर महादेव मंदिर में विराजते हैं। इन्हें क्षेत्रपाल के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रपाल का अर्थ होता है खेत की रक्षा करने वाला। प्रतिवर्ष अगहन माह की अष्टमी को भैरव बाबा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। जिस तरह सोमवार को भोलेनाथ, मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना होती है ठीक इसी तरह रविवार को भैरव बाबा की पूजा विधान का प्रमुख दिन होता है। बुढ़ेश्वर महादेव में प्रति रविवार विधि-विधान से पूजा की जाती है। मंदिर के प्रभारी राजकुमार व्यास ने वीएनएस से चर्चा में बताया कि भैरव बाबा को सात्विक मदिरा का भोग लगाया जाता है। कल यानी सोमवार को अगहन माह की अष्टमी को मंदिर परिसर में देर रात तक भैरवबाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
श्री व्यास ने बताया कि श्री पुष्टिकर ब्राम्हण समाज रायपुर ट्रस्ट के बुढ़ापारा स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कोडमदेसर भैरव बाबा का मंदिर 129 वर्ष प्राचीन है। पिछले 50 वर्षों से प्रतिवर्ष अगहन बदी अष्टमी को भैरव जन्मोत्सव यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तरह प्रति रविवार गोधूली बेला में अर्थात संध्या 6 से 7 बजे के मध्य विशेष पूजा होती है वहीं प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की चांदनी चतुर्दशी को विशेष पूजा की जाती है। कल सोमवार को बड़े धूमधाम से सुबह से देर रात तक भैरव जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। दोपहर दो बजे भैरव बाबा का तेल से अभिषेक किया गया। शाम 4 बजे विशेष श्रृंगार हुआ। 5 बजे हवन तथा 6 बजे पूर्णाहुति के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में भैरव बाबा को 56 भोग, 32 प्रकार के नमकीन, 21 किलो चूरमा तथा 11 किलो फल का प्रसाद चढ़ाया गया। रात को भक्तों को प्रसादी वितरण की गई जिसमें लगभग 5 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री व्यास बताते हैं कि भैरव बाबा का प्रसाद मंदिर प्रागंण के बाहर नहीं जाता, भक्त प्रसाद ग्रहण कर मुंह पानी से साफ कर बाहर निकलते हैं।
00 सात्विक मदिरा (सोमरस) का लगता है भोग
बकौल व्यास भैरव बाबा को मदिरा प्रिय होती है लेकिन यह मदिरा आमलोगों द्वारा ग्रहण करने वाली नहीं होती है। एक सात्विक मदिरा तथा दूसरी तामसिक मदिरा होती है। सात्विक मदिरा का भोग भैरव बाबा को लगाया जाता है। एक तांबे के लौटे में मदिरा तथा कच्चा दूध और गुड़ के मिश्रण से बनी होती है। इस सात्विक मदिरा को पूरा भैरव बाबा के मुखाग्रबिंदु में अर्पित किया जाता है।
00 तेल, सिंदुर और मालीपाना की पोशाक
भैरव बाबा का तेल से अभिषेक किया जाता है। पोशाक स्वरूप सिंदुर का चोला चढ़ाया जाता है। एल्यूमीनियम या चांदी की पतली पन्नी अर्थात अर्क से श्रृंगार किया जाता है। भैरू बाबा का चेहरा कागज से बनाया जाता है। नेत्र, नाक, मुख, मूंछ कागज की कटिंग से बनाई जाती है। भैरव बाबा के मंदिर परिसर में दो त्रिशुल रहता है,एक संहार के लिए तथा दूसरा इनके क्रीड़ा के लिए होता है।
00 बाल (जात) देने के लिए पूर्वजों ने स्थापित किया लिंग
वरिष्ठ ट्रस्टी गोपाल प्रसाद व्यास (78) बताते हैं कि वे अपने बाल्यकाल से यहां कोडमदेसर भैरव बाबा का मंदिर देखते आ रहे हैं। उन्होंने बताया उनके दादा जी के जमाने में भैरव बाबा का लिंग स्वरूप यहां चौकी पर स्थापित किया गया। इनके ऊपर छत नहीं होती है। 2009 में बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, उस दौरान भैरव बाबा के मंदिर के आस-पास चबुतरे का निर्माण किया गया। बकौल व्यास बीकानेर से विवाह के पश्चात लड़कियों का यहां रायपुर में ससुराल हुआ। बच्चों की जात (बाल) देने अर्थात भैरव बाबा को बाल चढ़ाने बीकानेर जाना होता था, पहले आवागमन के संसाधन कम थे और यात्रा भी लंबी थी, इस कारण कोडमदेसर मंदिर से नारियल लाकर यहां रायपुर में बीकानेर के कोडमदेसर भैरव बाबा का लिंग स्वरूप प्रतिस्थापित किया गया।

Sunday, 13 November 2016
त्यौहार के साथ ही चिकित्सा का महत्व बताती `देवउठनी एकादशी`
रायपुर | 12 नवम्बर 2016 00 बांस की टोकनी में आग लगा ऊपर से कूदने का है प्राचीन लोकाचार
-रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में प्राचीन समय से ही देवउठनी एकादशी पर घर के अनोपयोगी बांस निर्मित टोकनी को अग्नि को समर्पित करने का चलन रहा है। यह परंपरा त्यौहार के साथ-साथ ठंड के अहसास और उसकी तपिश को समझने का एक बहुत अच्छा जरिया है। दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी को देवताओं के जागने का पर्व कहा जाता है वहीं एकादशी के तीन दिन बाद अमावस्या को कार्तिक मास का ब्रम्ह मुहुर्त का स्नान संपन्न होता है। लोकमान्यता है कि कार्तिक स्नान करने से विशेष लाभ होता है। साथ ही इसके बाद ठंड लगातार बढ़ती जायेगी। इसके पूर्व ही यह एकादशी जहां हमें ठंड की रूपरेखा तय करा देती हैं तो वहीं अलाव जलाना भी देवउठनी एकादशी की रात बांस की टोकनी जलाने से प्रारंभ होता है।
इस लोकाचार में टोकनी में आग लगाकर जलाना हमें एक तरह से यह संदेश देता है कि आने वाला समय ठंड का है। हमें इसके पहले ही अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने की जरूरत है। हल्की तपिश से शरीर का तापमान बरकरार रखने की आवश्यकता है। पूरे छत्तीसगढ़ में इस लोकाचार की परंपरा को चिकित्सा पद्धति से भी जोड़ कर देखा जाता है। ठंड से बचने के लिए मनुष्य तरह-तरह के उपाय करता है ताकि शरीर का तापमान उचित माप पर बरकरार रहे। दीपावली के बाद से ही मौसम करवट बदलने लगता है। गुलाबी ठंड के अहसास के साथ ही मनुष्य स्वेटर, मफलर, कोट इत्यादि गर्म कपड़े की तैयारी में जुट जाता है। ठंड बढऩे के साथ-साथ मनुष्य अलाव, हीटर आदि का सहारा भी अपने बचाव के लिए करता है।
पंडित भूपेन्द्र तिवारी ने वीएनएस से चर्चा के दौरान बताया कि देवउठनी एकादशी की रात तुलसी विवाह के पश्चात् बांस से निर्मित टोकनी को जलाकर ऊपर से कूदने की प्राचीन भारत में लोकमान्यता रही है। यह लोकाचार है। चूंकि ठंड का आगमन होने वाला है जिसके पीछे यह प्रायोजन है कि शरीर का तापमान बरकरार रहे। साथ ही साथ इस लोकाचार को चिकित्सा पद्धति से भी जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस लोकाचार के पीछे कोई कारण जरूर है क्योंकि सामान्यत: ठंड के साथ ही हम गर्म स्थान या आग के समीप बैठकर तपिश लेना पसंद करते हैं। लोगों की ऐसी मान्यता को नकारा भी नहीं जा सकता कि टोकनी जलाकर ऊपर से कूदने पर शरीर में होने वाले खाज-खुजली और चर्म संबंधी रोग ठीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल संभव है। आग के समीप बैठने या अलाव से तपिश लेने के दौरान हमारे शरीर की ऊपरी चमड़ी में पनप रहे जीवाणु-विषाणु मर जाते हैं जिससे कि चर्म संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
00 टोकनी जलाने के पूर्व की जाती है पूजा
राजधानी के लाखेनगर पार्षद गली में देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) की रात यह लोकाचार देखने को मिला। श्रीमती संगीता शर्मा के साथ मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे व युवा उक्त लोकाचार की परंपरा का निर्वहन करने उपस्थित थे। श्रीमती शर्मा ने विधि-विधान से बांस की टोकनी पर कुमकुम हल्दी का तिलक किया। धूप, अगरबत्ती से पूजन पश्चात् भोग लगाया गया। अग्नि का आव्हान कर टोकनी में आग लगाई गई। पहले सभी ने परिक्रमा की, तत्पश्चात तीन बार ऊपर से कूद क र इस लोकाचार को निभाया। श्रीमती संगीता शर्मा ने वीएनएस से चर्चा के दौरान बताया कि वे अपने बाल्यकाल से ही इस लोकाचार की परंपरा को देखते आ रही हैं। प्रतिवर्ष देवउठनी एकादशी की रात इस लोकाचार का आयोजन कर विधि-विधान से पूजन के पश्चात् बांस से बनी टोकनी में आग लगा कूदा जाता है। अग्नि
00 ठीक होती है शरीर की खाज-खुजली
धन्नाबाई शर्मा (65 वर्ष) भी इस लोकाचार की परंपरा को निभाने उपस्थित थीं। उन्होंने भी पूजन के पश्चात् ऊपर से तीन बार निकलकर अग्नि की तपिश ली। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि ऐसी मान्यता है कि जलती टोकनी के ऊपर से कूदने या उसके समीप रहने से शरीर में होने वाली खाज-खुजली मिट जाती है। शरीर में होने वाली छोटी फुंसियां आदि भी ठीक हो जाती हैं। यह लोकाचार छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सामान्यत: ठंड के समय हम आग के समीप बैठकर तपिश लेना पसंद करते हैं अत: यह लोकाचार भी इसी मान्यता से ही चला आ रहा है। देव का आव्हान कर ठंड आगमन के पूर्व सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

Wednesday, 9 November 2016
छोटे बच्चों ने संभाला बड़ों का मंच, दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर | 08 नवम्बर 2016 00 मिसाल बन गया श्री रायपुर पुष्टिकर समाज का दीवाली मिलन
- रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। काबिलियत उम्र की मोहताज नहीं होती। आपमें काबिलियत है तो आपका कद क्या है यह मायने नहीं रखता, आपने क्या किया है यह मायने रखता है। हम अक्सर किसी भी कार्यक्रम में जाते हैं तो सदैव मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के किसी बड़़े ओहदे वाले व्यक्ति या तो विशिष्ठता रखने वाले व्यक्ति को ही स्टेज में देखते हैं और उन्हें सुनते हैं, परंतु राजधानी में दीवाली मिलन का नजारा कुछ ऐसा हो गया कि देखने वाले नजरें जमाएं सिर्फ देखते रहे। कितनों की तो आंखें भर आई। ये कोई फिल्म की कहानी या नाटक का हिस्सा नहीं, बल्कि राजधानी के बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का नजारा था, जहां मुख्य अतिथि के बतौर कोई वरिष्ठ नहीं बल्कि 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे मंचासीन रहे। जिसने भी देखा वो भौंचक ही रह गए।
दीपावली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पवन जोशी (10 वर्ष) ने कहा कि वे बड़ा होकर अपनी गायन की प्रतिभा से देश का नाम रोशन करना चाहता हैं। पिता जय किशन जोशी द्वारा विरासत में मिली गायन प्रतिभा के धनी पवन को हारमोनियम और तबला बजाने में भी महारत हासिल है। पवन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के महोत्सव राज्योत्सव में अपने गायन से लोगों के मन को झूमने में मजबूर कर दिया, वहीं हाल ही में नवरात्रि पर्व पर दुर्ग जिले में भजन गायन से उपस्थित भक्तों को भक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कु. परी व्यास (9 वर्ष), आर्यन व्यास (6), आदित्यराज व्यास (6), पीयूष वोरा (12), प्रखर आचार्य (8), कु.सोनल व्यास (7), यश व्यास (9), आदित्य व्यास (12), तनमय पुरोहित (10), कु. वैष्णवी पुरोहित (10), ओजस्वी पुरोहित (11), तनय बिस्सा (10) और कु. अनुष्का (12) उपस्थि थे। ज्ञात हो कि इतनी छोटी उम्र में सभी कुछ न कुछ विशिष्टता रखते हैं। जैसे अनुष्का पहली से 6वीं वर्तमान कक्षा तक 95-98 प्रतिशत के साथ प्रावीण्य सूची में अपना स्थान रखती है। पीयूष को सुंदरकांड व रामायण की लगभग पूरी चौपाई याद है तो आदित्यराज को एकल अभिनय में महारत हासिल है। ऐसे ही सभी एक से बढ़कर एक विशिष्टता रखते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पीयूष वोरा (12) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से बहुत प्रभावित हूं। हमेशा स्वच्छता की ओर ध्यान देता हूं। अपने आस-पास एवं घर में फैली गंदगी को साफ करता हूं। कार्यक्रम में पीयूष ने सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसी तरह परी व्यास (9) ने कहा कि मैं एक लड़की हूं। जहां लोग लड़कियां पैदा होने पर दु:खी हो जाते हैं लेकिन मेरे माता-पिता को भी गर्व है कि मैं उनकी बेटी हूं। आज लड़कियों ने साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं। परी ने कार्यक्रम में सभी को बता दिया कि वह बड़ी होकर फाइटर प्लेन की उड़ाना चाहती है। शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्र में लड़कियां आगे है। इसी तरह सभी विशिष्ठ अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के रूपरेखा निर्धारक व सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी ट्रस्टी राजकुमार व्यास ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करते समय बच्चों की प्रतिभा को उभारने तथा समाज के सामने प्रस्तुत करने का उद्देश्य रखा। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर हम कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि या विश्ष्टि अतिथि का चुनाव करते समय सदैव विशिष्टता पर ध्यान देते हैं। हमारा यह मानना है कि विशिष्ट अतिथि बनने के लिए विशिष्टता का होना आवश्यक है लेकिन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों की यही विशिष्टता थी कि वर्तमान में सभी बच्चे हैं। आगे जाकर यही लोग समाज और देश के लिए विशिष्ट करेंगे। इसलिए इन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का प्रारूप तय किया गया। श्री व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि की सूचना किसी को भी नहीं थी, सभी कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को देखकर भौंचक से रह गए।
00 सांस्कृतिक संध्या में बांधा शमा
कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या सहित सभी उपस्थित वर्ग के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यास ने बताया कि बच्चों ने नृत्य, गायन, काव्य पाठ, मोनो प्ले से शमा बांधा। रामदेव व्यास एंड ग्रुप ने धीमा धीमा उड़ा रे गुलाल...माई तेरी चुंदरी लहरायी... गीत पर रंगा-रंग प्रस्तुति देकर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। महिलाओं, बच्चों, लड़कों व लड़कियों के लिए 1 मिनट गेम्स का आयोजन किया गया।
00 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के मुख्य ट्रस्टी गोपाल प्रसाद व्यास ने पूरे समाज को दीपावली की शुभकामना देकर मुख्य एवं विशिष्ट का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। साथ ही समाज से प्रदेश की इकलौती महिला सीए कु. अर्चना व्यास को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राज्यसभा गोपाल व्यास ने कहा कि आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पश्चिमी संस्कृति का कब्जा है जिसे दूर कर भारतीय झलक दिखाई देनी चाहिए। ममता ओझा के गणेश वंदना नृत्य से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंच का संचालन अमृता व्यास, रूपाली पुरोहित व लक्की पुरोहित ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा राजकुमार व्यास ने तय की। कार्यक्रम में आभार प्रबंधक ट्रस्टी कृष्ण कुमार पुरोहित कार्यक्रम में ट्रस्टी तारिणी प्रसाद आचार्य, राजेश व्यास, शंकर व्यास (पार्षद), राजकुमार पुरोहित, शैलेन्द्र कल्ला सहित श्री पुष्टिकर ब्राम्हण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Subscribe to:
Posts (Atom)