Sunday, 5 March 2017

गरबा में तिरंगा थाम कमांडो की टोली ने किया उरी शहीदों को नमन (वीएनएस विशेष)

रायपुर | 12 अक्टूबर 2016 00 गरबा की धुनों में कृषि मंत्री भी नहीं रोक पाये अपने कदम
00 कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी दी श्रद्धांजलि, किया नमन
- रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। श्री शाकद्विपीय ब्राम्हण समाज के युवाओं की `मर्दानी वाहिनी` ने नवरात्रि की आखरी रात 10 अक्टूबर को हाथों में तिरंगा थाम, गरबा की धुनों में सेना के द्वारा हाल ही में पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाया और उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कमांडो की वेशभूषा पहने जोश में सराबोर इन युवाओं की टोली को देखकर राजधानी के बुढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम के मंच पर आसीन छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी अपने कदमों को रोक नहीं पाये। उन्होंने बीच मैदान में आकर हाथों में तिरंगा थामा तथा उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

मर्दानी वाहिनी की लीडर रूपाली शर्मा ने वीएनएस से चर्चा के दौरान कहा कि उक्त थीम पर प्रस्तुति देने की प्रेरणा हमें अपने पिता हरनारायण शर्मा से मिली। रूपाली कहती हैं कि सेना है तो हम हैं। सेना के कारण ही पूरा देश चैन की नींद सो पाता है और हमारे जवान देश की रक्षा में दिन-रात अपने घर-परिवार से दूर सरहद में तैनात रहते हैं। पिछले माह 18 सितंबर की सुबह जम्मू काश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों की नापाक हरकत के कारण शहीद हुए हमारे 17 जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं है। जिसका जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर दिया। हमारी मर्दानी वाहिनी उन सभी शहीदों को नमन करती है व श्रद्धांजलि अर्पित करती है। रूपाली कहती हैं कि यदि आतंकवादी छुपकर नहीं सीधा सामना करते तो हमारे बहादुर सैनिक सभी का खात्मा कर देते। बहरहाल हम इस थीम के माध्यम से सभी को जागरूक करना चाहते थे और इसी उद्देश्य से हमने प्रस्तुती दी। शहीदों का सम्मान किया और सेना की सर्जिकल कार्यवाही का जश्न गरबा ग्राउंड में फटाखे फोड़कर भी मनाया।
रूपाली ने चर्चा के दौरान बताया कि उक्त ग्रुप ने सबसे पहले यह प्रस्तुती सत्तीबाजार स्थित श्री शाकद्विपीय ब्राम्हण समाज ट्रस्ट अंबादेवी मंदिर प्रांगण में दी। यहां श्री शाकद्विपीय ब्राम्हण समाज ट्रस्ट नवजागृति संगठन द्वारा विगत 16 वर्षों से गरबा का आयोजन किया जा रहा है। फिर इन युवाओं की टोली ने शहर के आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तुती दी। मर्दानी वाहिनी की इस टोली में रूपाली शर्मा, मोनाली शर्मा, सोनाली शर्मा, चित्रा शर्मा, तनुश्री शर्मा, लतिका शर्मा, चित्रिका शर्मा, गीतिका शर्मा, निष्ठा शर्मा और सबसे छोटा कमांडो रौनक शर्मा (6 वर्ष) शामिल थे।
00 छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने सराहा, थामा हाथों में तिरंगा
उक्त टोली की प्रस्तुति को देखकर छग कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मंच से उतरकर मैदान के बीच में आ गए। श्री अग्रवाल ने टोली के सभी युवाओं की प्रस्तुति की तारिफ की। युवाओं से तिरंगा लेकर स्वयं थामे और भारत माता की जय-जयकार लगाए। इस दौरान स्टेडियम का दृश्य देखते ही बन रहा था। उपस्थित सभी लोगों के द्वारा लगाये गए भारत माता की जयकार के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। श्री अग्रवाल ने इस दौरान कमांडो की वेशभूषा में आई मर्दानी वाहिनी की टोली के साथ सेल्फी भी ली और उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना को बधाई व शुभकामनाएं दी। सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालों.... गीत पर इस ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। कृषि मंत्री भी इस टोली के साथ जश्न में झूम उठे।



No comments:

Post a Comment