रायपुर | 15 अक्टूबर 2016 रायपुर, (वीएनएस)। बार-बार ये
दिन आये.. बार-बार ये दिल गाये.. आप जियो हजारों साल, ये मेरी आरजू....
हैप्पी बर्थ डे टू यू... हैप्पी बर्थ डे टू यू, हैप्पी बर्थ डे टू यू सीएम
साहब, हैप्पी बर्थ डे टू यू..... उक्त गीत का गायन शासकीय दृष्टि श्रवण
बाधितार्थ विद्यालय की सुमन तिवारी, वर्षा, सरिता व जागेश्वरी ने छत्तीसगढ़
के मुख्या मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के आगमन के साथ ही किया। इस गीत के
साथ ही स्टेडियम में मौजूद सभी ने खड़े होकर सीएम डॉ. सिंह को उनके
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाईयां दीं। आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा
इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर का उन्नतिकरण एवं आधुनिकीकरण लोकार्पण
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने की। ज्ञातव्य हो कि आज
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस है। हाथ में तिरंगा थामे
उक्त ग्रुप की व्हील चेयर पर दी गई प्रस्तुति सहित सभी प्रस्तुतियों को
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने भी सराहा।
इंडोर स्टेडियम में आज संध्या लोकार्पण समारोह व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा रंगा-रंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जहां एबिलिटी अनलिमिटेड दिव्यांग ग्रुप के व्हील चेयर नृत्य ने लोगों दिल जीत लिया वहीं शासकीय दृष्टि श्रवण बाधितार्थ विद्यालय की सुमन तिवारी, वर्षा, सरिता व जागेश्वरी के गीतों ने आज की संध्या में चार चांद लगा दिये।
डॉ. सलाउद्दीन पासा के शिष्यों ने व्हील चेयर पर नृत्य कर आकर्षक प्रस्तुति दीं। पासा ने वीएनएस प्रतिनिधि को चर्चा के दौरान बताया कि उनके शिष्यों ने इंग्लैण्ड के हाउस ऑफ कॉमन में भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति व्हील चेयर पर दी साथ ही यूके, मस्कट, मलेशिया सहित अन्य देशों में भी भारत की संस्कृति की प्रस्तुति दे चुके हैं। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के समक्ष भी प्रस्तुति दे चुके हैं। आज इंडोर स्टेडियम में उनके शिष्यों ने सूफी नृत्य, शास्त्रीय संगीत, भगवत गीता के श्लोकों पर व्हील चेयर नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। सभी इस ग्रुप की प्रस्तुति को एक-टक निहारते रहे। सभी ने सराहा और सम्मान किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकलांग नहीं, दिव्यांग कहो की अवाज पूरे भारत में बुलंद हो चुकी है। पासा के ये दिव्यांग शिष्यों ने उपस्थित सभी को बता दिया कि दिव्यांग चाहे तो वह सभी कार्य कर सकता है जैसे सामान्य नागरिक करता है। पासा के शिष्यों ने मणिपुर के थामता मार्शल आर्ट की प्रस्तुति व्हील चेयर पर दी। जोश से सराबोर होकर इस आर्ट को तलवारबाजी के द्वारा किया जाता है। तलवार से तलवार टकराते समय निकलती चिंगारियों के इस करतब नृत्य को देखकर सभी अपनी कुर्सी से उठने को मजबूर हो गए। पूरा स्टेडियम ताली की गूंज से गुंजायमान हो गया। पासा के एक शिष्य मनीष ने व्हील चेयर को स्पींग कर दिखाया। ज्ञात हो कि स्पींग से ही इस ग्रुप का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। इस ग्रुप में चार दिव्यांग युवक व्हील चेयर पर प्रस्तुति देते हैं। और चार युवतियां भी उनका साथ विभिन्न प्रस्तुतियों में निभाती हैं। ये युवतियां बोल व सुन नहीं सकती। लेकिन धुनों की अवाज मन से सुन ये आकर्षक प्रस्तुति देते हैं।
00 डॉक्टर ने किया सलाम
पासा ने मुख्यमंत्री की चिरायु योजना के चिकित्सा अधिकारी को स्टेज पर बुलाकर व्हील चेयर में बिठाया। और एक करतब करने के लिए प्रेििरत किया। पासा के शिष्य ने व्हील चेयर स्पींग एक हाथ से फिर दोनों हाथों से कर-कर चिकित्सा अधिकारी को दिखाया। साथ ही व्हील चेयर पलटने का स्टंट भी किया। पासा ने चिकित्सा अधिकारी की व्हील चेयर पलट दी। चिकित्सा अधिकारी आखिर उठ नहीं पाये तो मनीष ने उन्हें उठाया। चिकित्सा अधिकारी ने कहा-हम एक चिकित्सक होने के नाते रोजाना दिव्यांगों से रूबरू होते हैं। आज की ये प्रस्तुति देखकर सबको सलाम है। ये ज्यादा जीता जागता उदारण है।
00 शासकीय दृष्टि श्रवण बाधितार्थ विद्यालय की गीत प्रस्तुति
कार्यक्रम में रायपुर से सुमन तिवारी नवमीं कक्षा की छात्रा ने भारत देश को समर्पिक करते हुए ऐ मेरे वतन के लोगों... तुम खुब लगा लो नारा, ये शुभ दिन है सबका.. लहरा दो तिरंगा प्यारा... का गायन कर सबका दिल जीत लिया। इसी तरह मेरी अवाज सुनो कार्यक्रम दिल्ली में प्रस्तुति दे चुकी व वाइस ऑफ छत्तीसगढ़ रूप वर्षा ब्लाइंड स्कूल रायपुर की छात्रा ने कहा चला मेरे ए जोगी.. जीवन से तू भाग के... का सुर छेड़ा तो सब सुनते ही रह गए। मेरी आवाज सुनो के ही मंच में प्रस्तुति दे चुकीं सरिता देवांगन ने सुनो सजना पपीहे ने कहा... सबसे पुकार के संभल जाओं चमन वालों कि आये दिन बहार के... गीत से सबका दिल जीत लिया। जागेश्वरी के गीत तेरी आंखों के सिवा इस दुनिया में रखा क्या है... की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
00 रंगोली आर्टिस्ट ने दिखाया छग: रमन का विकास
कार्यक्रम में रंगोली आर्टिस्ट ने बहुत ही सुंदर कलाकृति बनाकर सबको स्क्रीन की ओर एक-टक देखने को मजबुर कर दिया। बहुत ही प्यारी थीम पर आर्टिस्ट की प्रस्तुति देखते ही बनती थी। देखते ही देखते सभी को स्क्रीन पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के कार्यकाल में हुए प्रदेश के विकास का दृश्य कलाकृति में दिखाई पड़ा। सभी ने सराहा। सभी ने स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment