रायपुर | 22 अक्टूबर 2016 00 गोवर्धन पूजा सोमवार को
-रविशंकर शर्मा की विशेष रिपार्ट
रायपुर, (वीएनएस)। दीपो का त्यौहार दीपावली का जहां पूरा भारत बेसब्री से इंतजार कर रहा है वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दीपावली का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है। धमतरी जिले के ग्राम सेमरा सी में दीपावली 23 अक्टूबर यानी रविवार को मनायी जा रही है तो गोवर्धन पूजा 24 अक्टूबर सोमवार को होगी। छत्तीसगढ़ का यह गांव अपनी अद्भुत परंपरा के लिए जाना जाता है। ग्राम देवता सिरदार देव का मान रखने सेमरावासी दीपावली सहित अन्य तीन प्रमुख त्यौहार एक सप्ताह पहले ही मना लेते हैं। पूरे गांव में दो दिनों का मेला सा रहता है। दूर-दूर से नाते-रिश्तेदार जुटते हैं। इस बार को सेमरा के त्यौहार में महाराष्ट्र की नाचा पार्टी चार चांद लगाने आ रही हैै।
सेमरा सी के ग्राम देवता का मान रखने गांव के लोग होली, हरेली, पोला और दीपावली तय तिथि से एक सप्ताह पूर्व मना लेते हैं। इसके पीछे ग्राम देवता सिरदार देव के सवप्न का मान रखना है। सिरदार देव ने एक किसान को सवप्न देकर ऐसा करने कहा था। सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाने सेमरा सी का 180 घर (1 हजार की अबादी) एकजुट है। जात-पात, ऊंच-नीच को दरकिनार कर सभी गांव में ग्राम देवता के मंदिर के पास एकजुट होकर दिया जलाते हैं। लक्ष्मी पूजा करते हैं, गोवर्धन पूजा करते हैं, फिर अपने-अपने घरों में जाकर पूजन कर पटाखे फोडते है। खुशियां मनाते हैं। इस गांव में बस त्यौहार मनाने की तिथि अलग है बाकी रीत-रिवाज और परंपरा एक सी है। गांव के यादव, राउत अपने-अपने पशुओं की पूजा गोवर्धन पूजा के दिन करते हैं।
ग्राम सेमरा सी के सरंपच सुधीर बल्लाल ने वीएनएस से चर्चा के दौरान बताया कि गांव में कल यानी रविवार को लक्ष्मी पूजा तथा सोमवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव होगा। इस त्यौहार को मनाने जहां सेमरा सी का सभी घर शामिल होगा वहीं त्यौहार में शामिल होने बाहर से भी नाते-रिश्तेदार पहुंच चुके है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में 30-40 मेहमान पहुंचे हैं। पूरा गांववासी और मेहमान साथ मिलकर त्यौहार मनाएंगे। श्री बल्लाल ने बताया गांव में साफ-सफाई, रौशनी, पानी आदि की सुविधा (व्यवस्था) की गई है। इस बार मिसकरी महाराष्ट्र तथा पूरे बंजारी महाराष्ट्र की नाचा पार्टी आ रही है, जो लक्ष्मी पूजा तथा गोवर्धन पूजा की रात प्रस्तुती देगी।
00 ग्राम देवता के समीप जलेगा पहला दिया, खुदेगा गोवर्धन
गांव के पूर्व सरपंच घनश्याम देवांगन ने चर्चा के दौरान बताया कि रविवार सुबह 9 बजे गांव वाले गौरा-गौरी के लिए माटी (मिट्टी) लेने जाएंगे। शाम को गाजे-बाजे के साथ ग्राम देवता के समीप उपस्थित होंगे। शाम को सिरदार देव मंदिर परिसर में लक्ष्मी पूजा होगी । दीपक जलाये जायेंगे। फिर सब अपने-अपने घर जाकर पूजा करेंगे। पटाखे फोड़ेंगे तथा खुशियां मनाएंगे। रात्रि को सभी ग्राम देवता के मंदिर के पास जुटेंगे, यहां नाचा का कार्यक्रम होगा।
अगले दिन यानी सोमवार अलसुबह 4 बजे गांववासी सिरदार देव मंदिर परिसर के पास पुन: जुटेेंगे। गौरी-गौरा निकालेंगे। विसर्जन कर गांव के यादव अपने-अपने पशुओं को सौहाई बाधेंगे। शाम को गोवर्धन खोदेंगे। फिर रात्रि नाचा का कार्यक्रम होगा। इस तरह दोनों दिन धूमधाम से दीपावली और गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment