Sunday, 5 March 2017

यातायात नियम बताने आया `हैलमेटधारी` युवाओं का गरबा ग्रुप (वीएनएस विशेष )

रायपुर | 08 अक्टूबर 2016 -रविशंकर शर्मा
रायपुर, (वीएनएस)। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य तथा मोटरसाइकल चलाते समय हैलमेट पहनने जनता को जागरूक करने मयंक डांस एंड ग्रुप ने शहर के शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान संकल्प गरबा बीट्स-2016 के मंच पर प्रस्तुती दी। ग्रुप के सभी सदस्य बाईकर्स की वेशभूषा में हैलमेट पहने दिखे। वहीं एक सदस्य ट्रेफिक पुलिस की भूमिका में सबको कंट्रोल करते दिखा। सभी ने मिलकर गरबा के स्टेप्स में ही नृत्य कर आकर्षक प्रस्तुती दी। यह ग्रुप रोजना एक नई थीम पर जन-जागरूकता फैला रहा है।
मंयक डांस एंड ग्रुप में भूमि, महक, खुशी, पूजा, नैना, मयंक, अभिलाष, भावेश, सर्वत्र (सेवी), सौरभ शामिल है। ये युवाओं की टोली राजधानी के मैट्स युनिर्वसिटी में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। मयंक ने चर्चा के दौरान हमारे प्रतिनिधि से कहा कि आज प्रदेश सरकार निरंतर हैलमेट पहनने के लिए जागरूकता फैला रही है। हमारे मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह स्वयं तथा अन्य मंत्रीगण समय-समय पर मोटरसाइकल रैली निकाल कर जनता को जागरूक करते हैं लेकिन देखने को आता है कि आज भी सभी हैलमेट नहीं पहनते। आज अपनी ही सुरक्षा के प्रति लोग जिम्मेदार नहीं है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ग्रुप ने उक्त थीम पर गरबा करना की रूपरेखा बनाई और शुक्रवार रात्रि इसी थीम पर गरबा कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मयंक सहित ग्रुप के सारे सदस्य बाइकर्स की भूमिका में थे। ग्रुप का एक सदस्य सर्वत्र यातायात पुलिस की भूमिका में था।

00 बैनर,पोस्टर थाम किया गरबा





जन-जागरूकता फैलाने यातायात थीम पर इस ग्रुप के सदस्यों ने हाथों में डांडिया थामने के बजाए बैनर और पोस्टर थाम कर गरबा किया। बैनर व पोस्टर में हैलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें जैसे संदेश ही लिखे हुए थे। गरबा के विभिन्न स्टेप्स यातायात नियमों कते प्रति जागरूकता की थीम को सभी ने बहुत सराहा। युवाओं की इस सोच का सम्मान किया। ज्ञात हो कि यह ग्रुप रोजाना नए-नए थीम पर गरबा कर जन-जागरूकता का संदेश दे रहा है। पिछले पांच वर्ष से लगातार इस ग्रुप के सभी सदस्य बीटीआई रास गरबा कार्यक्रम में आ रहे हैं। हर दिन कुछ नया करने की सोच रखने वाली यह युवाओं की टोली आज शनिवार को माता के ज्योत-जवांरा विसर्जन की झांकी प्रस्तुत करने जा रही है।

No comments:

Post a Comment